भास्कर न्यूज़ उत्तरप्रदेश उत्तराखंड।
मुज़फ्फरनगर। जानसठ पुलिस द्वारा लोगों से धोखाधड़ी कर एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए, 02 शातिर अभियुक्तगण गिरफ्तार धोखाधड़ी की 02 घटनाओं का पुलिस ने किया खुलासा। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से पुलिस ने 20 हज़ार रुपये नगद, 7 एटीएम कार्ड और घटना में प्रय़ुक्त एक कार भी पुलिस ने की बरामद। जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर नियन्त्रण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह के निर्देशन में चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल के निकट पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी जानसठ राम आशीष यादव व थाना प्रभारी जानसठ सहायक पुलिस अधीक्षक भोसले विनायक गोपाल के कुशल नेतृत्व में। थाना जानसठ पुलिस द्वारा धोखाधड़ी से एटीएम कार्ड बदलकर खाते से पैसे निकालने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह के 02 सदस्यों को दौराने चैकिंग जटवाड़ा नहर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से 20,000 रुपये नगद, 07 एटीएम कार्ड तथा घटना में प्रय़ुक्त 01 कार बरामद की गयी। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना जानसठ पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।























































