अंतर्जनपदीय चोर,चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार

बाँदा। जनपद बांदा की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस के द्वारा चोरी व टप्पे बाज़ी जैसी घटनाओं को अंजाम देने वाले अंतर्जनपदीय चोर को चोरी के समान व अवैध तमंचा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया गया है। बीते कुछ दिनों पहले अतर्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत चोरी की घटनाएं सामने आई थी। इसके बाद पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के द्वारा टीमों का गठन किया गया था। ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगाए गए सीसीटीवी कैमरा ,वैज्ञानिक एवं तकनीकी माध्यमों से अभियुक्तों की पहचान करते हुए अतर्रा के जरूहा चौकी के रास्ते से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान अभियुक्त के पास से पुलिस को अवैध तमंचा ,कारतूस,154 ग्राम चांदी, 41700 रु, बरामद हुए हैं।गिरफ्तार अभियुक्त शंभू चित्रकूट जनपद का निवासी है। यह चोरी टप्पे बाज़ी,अवैध मादक पदार्थों की तस्करी जैसे मामलों में पहले भी लिप्त रहा है।इसके ऊपर जनपद बांदा में छह मामले पहले से दर्ज हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts