बालाजी यात्रा मार्ग (अंसारी रोड, पंचमुखी, सराफा बाजार और भगत सिंह रोड) पर नगर पालिका टीम के साथ औचक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप, डॉ. प्रज्ञा सिंह (ईओ, नगर पालिका), समस्त सभासद, अधिकारीगण और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।निरीक्षण के दौरान यात्रा मार्ग की संपूर्ण व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया गया, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो। मार्ग की साफ-सफाई, जल निकासी, बैरिकेडिंग, विद्युत व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की गई। अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।















