मुजफ्फरनगर में उद्योग बंधु बैठक सम्पन्न, उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा की अध्यक्षता में अप्रैल माह की उद्योग बंधु बैठक का आयोजन फेडरेशन हॉल में किया गया। बैठक की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को कैंडल जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र अधिकारी ने पिछली बैठक के निर्देशों के अनुसार की गई कार्रवाइयों की जानकारी दी। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे बैठक में स्वयं उपस्थित रहें और पूरी तैयारी के साथ भाग लें।

उद्यमियों द्वारा उद्योग स्थापित करने में आ रही समस्याओं के समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को अरिहंत लेन के निर्माण हेतु शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

मार्वेल ट्यूब्स और शर्वा केमिकल्स को इंडियन बैंक से हो रही समस्याओं के समाधान हेतु शाखा प्रबंधक को तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। लोक निर्माण विभाग को मेडिकल कॉलेज से बेगराजपुर जाने वाली सड़क का कार्य एक सप्ताह के भीतर शुरू करने का आदेश दिया गया।

जिलाधिकारी ने उद्यमियों से अपील की कि वे सभी नियमों का पालन करें और पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं। श्रम विभाग के एएलसी को निर्देश दिए गए कि वे श्रमिकों से संबंधित योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करें और उद्यमियों से संपर्क कर श्रमिकों को योजनाओं का लाभ दिलाएं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक माह उद्यमियों के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी दी जाए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कंडारकर कमल किशोर देश भूषण, जिला उद्योग प्रोत्साहन केंद्र की अधिकारी जैस्मिन, डॉक्टर प्रज्ञा सिंह, ई. ओ नगर पालिका सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts