बुढ़ाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित, जनता की समस्याएं सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आदित्य बंसल द्वारा तहसील बुढ़ाना में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने जनता की समस्याएं ध्यानपूर्वक सुनीं और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सभी शिकायतों का मौके पर जाकर शत-प्रतिशत निस्तारण किया जाए।

उन्होंने निर्देशित किया कि शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, विशेषकर महिला अपराध से संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता दी जाए।

समाधान दिवस में मौजूद सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और शिकायतकर्ताओं को साइबर अपराध एवं साइबर ठगी से संबंधित जागरूकता दी गई और इससे बचने के उपायों की जानकारी भी साझा की गई।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बुढ़ाना गजेन्द्र पाल सिंह, तहसीलदार महेन्द्र सिंह यादव सहित अन्य पुलिस, प्रशासनिक एवं राजस्व विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts