अयोध्या हनुमान गढ़ी के महंत राजू दास ने औरैया जिले की अजीतमल तहसील में भारतीय किसान संघ के कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने नगर पंचायत बाबरपुर का नाम बदलने की मांग की।
महंत ने कहा कि बाबरपुर जैसा नाम सनातन धर्म के देश में नहीं होना चाहिए। उन्होंने ऐलान किया कि इस नाम परिवर्तन की मांग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समक्ष रखेंगे।
कार्यक्रम के बाद उन्होंने अजीतमल कस्बे के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण किया और ब्लॉक परिसर में स्थानीय लोगों से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “यह चादर और फादर का नहीं, बल्कि सनातनियों का देश है। बाबरपुर नाम देखकर अचंभा हुआ।”















