बांदा। जिलाधिकारी जे. रीभा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में गौवंशों को ग्रीष्मकल के बाद पुनः गौशालाओं में संरक्षित किए जाने की तैयारी के संबंध में बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौ आश्रय स्थलों का निरीक्षण करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर लिया जाए। उन्होंने निर्देश दिए की गौवंशो को संरक्षित करने के समय सभी गोवंशों की इयर टैगिंग की जाए तथा रजिस्टर में अंकन किया जाए। उन्होंने गौशालाओं में सफाई कराने तथा सेड को ठीक कराए जाने एवं अन्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने भूसा एवं चारे की उपलब्धता रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारियों को निर्देशित किया कि बीमार व कमजोर गौवंशों की चिकित्सा का समुचित ध्यान रखें। उन्होंने खंड विकास अधिकारियों एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत को निर्देशित किया कि प्राथमिकता पर रोड के किनारे के गौवंशों को संरक्षित किया जाए।उन्होंने गौ संरक्षण केंद्रों में केयरटेकर की व्यवस्था किए जाने तथा सहभागिता पर दिए गए गौवंशों का भी समुचित रजिस्टर में अंकन किए जाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्री अजय कुमार पांडे, परियोजना निदेशक डीआरडीए, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी सहित समस्त खंड विकास अधिकारी एवं अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत तथा संबंधित विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।















