नोएडा के एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में बड़ी लापरवाही: UKG का मासूम 7 घंटे तक स्कूल बस में बंद मिला

नोएडा के सेक्टर-44 स्थित एमिटी इंटरनेशनल स्कूल में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। UKG कक्षा का एक मासूम छात्र स्कूल ट्रांसपोर्ट की बस में करीब 6 से 7 घंटे तक बंद रहा। जानकारी के अनुसार, सुबह अभिभावकों ने बच्चे को नियमानुसार स्कूल बस में बैठाया था, लेकिन रास्ते में बच्चा सो गया। स्कूल पहुंचने पर ड्राइवर और स्टाफ ने बस में सो रहे बच्चे पर ध्यान नहीं दिया और सभी बच्चों को उतारने के बाद बस को पार्किंग में खड़ा कर दिया। दोपहर तक जब बच्चा घर नहीं पहुंचा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने स्कूल से संपर्क किया। काफी तलाश के बाद पता चला कि बस स्कूल से करीब 25 किलोमीटर दूर पार्किंग में खड़ी थी और बच्चा उसी में बंद था। कई घंटों तक बस में बंद रहने से बच्चे की हालत बिगड़ सकती थी, हालांकि समय रहते उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। घटना के बाद अभिभावकों में भारी आक्रोश है और स्कूल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मामले की सूचना संबंधित अधिकारियों को दे दी गई है और जांच की मांग की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts