बांदा। पुलिस अधीक्षक बांदा पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद के समस्त थाना क्षेत्रों में सघन जागरुकता अभियान चलाया गया । अभियान के अन्तर्गत स्कूलों, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों बाजारों, ग्राम सचिवालयों में बालिकाओं/ महिलाओं/ बच्चों को एकत्रित कर/चौपाल लगाकर उन्हे शासन द्वारा टेम्पलेट वितरित कर उनकी सुरक्षा एवं सशक्तीकरण हेतु चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, कानूनों सहित अन्य सभी सहायता सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई । छात्राओं/बालिकाओं/महिलाओं को मुख्यमंत्री हेल्पालाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, चाइल्ड केयर हेल्पलाइन, आपाताकालीन पुलिस सेवा- डायल यूपी 112 जैसी महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में जानकारी दी गई । मिशन शक्ति 5.0 जागरुकता अभियान के क्रम में थाना तिन्दवारी की मिशन शक्ति टीम द्वारा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कस्बा तिन्दवारी में, थाना कोतवाली नगर की मिशन शक्ति टीम द्वारा महोबा रोड स्थित प्राइवेट बस स्टैंड पर, थाना गिरवां की मिशन शक्ति टीम द्वारा इंग्लिश मीडियम प्राइमरी स्कूल मझगवां में, थाना मटौन्ध की मिशन शक्ति टीम द्वारा कस्बा मटौंध में, थाना फतेहगंज की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम फतेहगंज में, थाना जसपुरा की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम जसपुरा में चौपाल लगाकर, थाना कोतवाली देहात की मिशन शक्ति टीम द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय ग्राम जौरही में, थाना मरका की मिशन शक्ति टीम द्वारा ग्राम पिंडारन में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के तहत वृहद रुप से जागरुकता अभियान चलाकर महिलाओं/बालिकाओं/छात्राओं को जागरुक किया गया ।















