सूचना एवं जनसंपर्क आयुक्त सुनील शर्मा सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

जयपुर स्थित सूचना एवं जनसंपर्क विभाग मुख्यालय में विभाग के आयुक्त सुनील शर्मा के सेवानिवृत्त होने पर एक भावुक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सुनील शर्मा ने अपने सेवाकाल के दौरान जनसंपर्क व्यवस्था को प्रभावी, पारदर्शी और जनोन्मुखी बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। अपने संबोधन में उन्होंने प्रशासन में निष्पक्षता, समयबद्धता और विश्वास अर्जित करने को अच्छे प्रशासक की पहचान बताया। विभाग के अतिरिक्त निदेशक अरविंद सारस्वत ने उन्हें ब्यूरोक्रेसी का लाइट हाउस बताया, जबकि राजेश व्यास ने उनके कार्यकाल को प्रेरणास्रोत बताया। वर्ष 1994 में आरएएस के माध्यम से सेवा में आए श्री शर्मा को उनकी कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता के लिए जाना जाता है। वित्तीय सलाहकार वीरेन्द्र सिंह और जनसंपर्क अधिकारी सपना शाह ने भी उनके नेतृत्व और प्रेरणादायी व्यवहार की सराहना की। कार्यक्रम में कई वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और सहयोगी उपस्थित रहे। सभी ने उन्हें भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि सुनील शर्मा अपनी सौम्य छवि और टीम भावना से प्रशासनिक जगत में विशिष्ट पहचान रखते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts