कठुआ में तीन संदिग्ध देखे गए, इलाके में बढ़ी सतर्कता

जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के हीरानगर क्षेत्र के सलादी इलाके में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को देखे जाने की सूचना के बाद सुरक्षा बलों ने तलाशी अभियान शुरू किया है। स्थानीय लोगों द्वारा संदिग्ध गतिविधि की जानकारी दिए जाने के बाद सुरक्षाबलों ने इलाके को घेरकर व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया। क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल किसी की गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन अभियान जारी है। सुरक्षा एजेंसियां किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं।

 

 

 

 

 

 

 

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts