सिक्किम के मंगन जिले के छातेन इलाके में भारी बारिश के चलते एक सैन्य शिविर में भूस्खलन हुआ। इस हादसे में सेना के तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य अभी भी लापता हैं। मृतकों में हवलदार लखविंदर सिंह, लांस नायक मुनिश ठाकुर और पोर्टर अभिषेक लखड़ा शामिल हैं। सेना ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है। खराब मौसम और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लापता जवानों की तलाश तेजी से जारी है।















