भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड।
शाहपुर। कस्बे में जैन स्थानक में त्याग शिरोमणि राजऋषि राजेंद्र मुनि जी महाराज की प्रेरणा से ग्रीष्मकालीन अवकाश में दस दिवसीय जैन संस्कार शिविर का शुभारंभ हुआ । शिविर में जैन स्थानक के कोषाध्यक्ष संजीव जैन ने बताया कि शिविर का उद्देश्य जैन समाज के बच्चों को संस्कारवान बनाने के साथ उन्हें धार्मिक सामाजिक शिक्षा देना है । बच्चे संस्कारवान बनेंगे तो वह अपने बड़ों का आदर करने के साथ देश व समाज हित के कार्य कर सकेंगे । उन्होंने कहा कि जीवन को सार्थक बनाने के लिए हमें अच्छे कार्य करने चाहिए । जिसके लिए जीवन में संस्कारों का होना बेहद महत्वपूर्ण है । शिविर में जैन समाज के 05 से 15 वर्ष तक की आयु के करीब दो दर्जन से अधिक बच्चे भाग ले रहे है । बच्चों को संस्कारवान बनाने के लिए बरखा जैन धार्मिक व सामाजिक शिक्षा दे रही है । शिविर को सफल बनाने में शीलचंद जैन , सतीश जैन , अमन जैन , हर्षित जैन , शुभम जैन व पारस जैन आदि योगदान कर रहे हैं ।















