औरैया: श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ: शोभायात्रा में झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

औरैया। श्रीमद्भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ समारोह के शुभारंभ पर सोमवार को विशाल कलश यात्रा एवं शोभायात्रा का आयोजन किया गया। बैंडबाजों के साथ निकली इस यात्रा में रथों पर बाल रूप में विराजमान देवी-देवताओं की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं। यात्रा का समापन कार्यक्रम स्थल पर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश स्थापना के साथ हुआ।

मोहल्ला महावीरगंज स्थित गोपाल वाटिका में आयोजित इस कार्यक्रम के तहत कलश यात्रा दोपहर 12 बजे प्रारंभ हुई। यह नरायनपुर, दिबियापुर रोड, इटावा रोड, लेडीज मार्केट, सराफा बाजार, एवं होमगंज होते हुए वापस कार्यक्रम स्थल पर समाप्त हुई। नगरवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। भक्तजन भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए नजर आए।

आचार्य सरल जी महाराज ने कथा के पहले दिन भागवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कथा श्रवण मात्र से जीवन में सकारात्मक बदलाव आते हैं। कार्यक्रम संयोजकों ने बताया कि 29 दिसंबर को कथा का समापन होगा और 30 दिसंबर को विशाल भंडारे के साथ आयोजन समाप्त होगा।

इस अवसर पर आदित्य चतुर्वेदी, मीना चतुर्वेदी, आनंद चतुर्वेदी, किशनचंद्र साबरन, शिवम दीक्षित, विवेक पाठक, रवि चतुर्वेदी सहित अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts