बांदा। जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में आज थाना मटौंध पुलिस द्वारा कूटरचित दस्तावेजों का प्रयोग कर फर्जी जमीन की रजिस्ट्री कराने वाले एक अन्य वांछित इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के खुटला निवासी देबिया पुत्र चौतुवा द्वारा 12 फरवरी 26 को थाना मटौंध पर अपने 34 बीघा जमीन की कुछ लोगों द्वारा फर्जी रजिस्ट्री कराने के सम्बन्ध प्रार्थना पत्र दिया गया था।जिसके सम्बन्ध में थाना मटौंध पर अभियोग पंजीकृत करते हुए थाना मटौंध पुलिस द्वारा 06 अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है।घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के क्रम मे थाना मटौंध पुलिस द्वारा एक अन्य वांछित इनामिया अभियुक्त को गोयरा तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त का नाम रज्जू उर्फ नेमकुमार पुत्र मूलचन्द्र निवासी गोड़ी बाबा खुटला थाना कोतवाली नगर जनपद बांदा है।















