अमानतुल्लाह खान की गिरफ्तारी? ACB से लेकर CBI तक कर चुकीं जांच,ED ने किस मामले में की है…?

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक अमानतुल्लाह खान को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया. एजेंसी ने उनके घर पर छापेमारी की और उनसे छह घंटे तक पूछताछ की. सोमवार सुबह अमानतुल्लाह खान ने एक्स के जरिए जानकारी दी थी की केंद्रीय एजेंसी ने उनके घर पर रेड मारी है और उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है और ईडी बीजेपी का हथियार बनी हुई है.

आम आदमी पार्टी का कहना है कि तानाशाह के जुल्म के आगे क्रांतिकारी नहीं झुकेंगे. बीजेपी की ईडी ईडी ने फर्जी केस में आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान को हिरासत में लिया है. बीजेपी हमें जितना दबाने की कोशिश करेंगे, हमारी आवाज उतनी मुखर होगी.

अमानतुल्लाह खान पर क्या लगे हैं आरोप?

अमानतुल्लाह खान पर आरोप है कि दिल्ली वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए 2022 में उन्होंने 32 लोगों को अवैध रूप से बोर्ड में भर्ती किया था. एसीबी जांच में पता चला कि 32 लोगों में 5 रिश्तेदार और 22 ओखला निवासी थे. ये नियुक्तियां सरकारी नियमों को ताक पर रखकर की गई थीं. तत्कालीन सीईओ ने इन अवैध भर्तियों के खिलाफ ज्ञापन जारी किया था. आरोप ये भी था कि खान ने बोर्ड की कई संपत्तियों को अवैध तरीके से किराए पर दिया गया. एफआईआर में आरोप था कि बोर्ड के पैसे का दुरुपयोग किया जा रहा है.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts