सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर कांवड़ यात्रा के मद्देनज़र बम व डॉग स्क्वॉड की सघन चेकिंग, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद

सहारनपुर। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क हो गया है। तीर्थयात्रियों और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए शनिवार को सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर बम व डॉग स्क्वॉड की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन पर आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ भी की गई। स्टेशन परिसर के मालखाने में भी जांच की गई ताकि किसी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु की समय रहते पहचान की जा सके। डॉग स्क्वॉड ने स्टेशन के विभिन्न हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया। प्रशासन ने बताया कि यह अभियान सिर्फ रेलवे स्टेशन तक ही सीमित नहीं रहेगा, बल्कि बस स्टैंड, कांवड़ शिविरों और अन्य सार्वजनिक स्थलों पर भी निगरानी बढ़ा दी गई है। कांवड़ यात्रा समाप्त होने तक यह सुरक्षा अभियान लगातार जारी रहेगा ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा में कोई चूक न हो,

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts