भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर। आगामी कावड़ यात्रा को सफल सुचारू और सुविधाजनक रखने के प्रयासों और तैयारियों के परिपेक्ष में। जिला पंचायत अध्यक्ष डा.वीरपाल निर्वाल ने जिला पंचायत के अधिकारियों, जिला पंचायत सदस्यों और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ। नहर पटरी का पुरकाजी से खतौली तक निरीक्षण किया और उन स्थानों को जांचा परखा जो कावड़ यात्रा की दृष्टि से महत्व पूर्ण है ।
निरीक्षण के समय जिला पंचायत के सदस्यों के साथ सुझावों और विचारों को साझा करते हुए जिला पंचायत के अधिकारियों से बिंदूवार कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए गए ।जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि हर हाल में मुख्य मंत्री की भावनाओं और सरकार की कार्य योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा,और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित किए जाएंगे । इस अवसर पर जिला पंचायत के सदस्य अरुण त्यागी ,रजत चौधरी ,गोविंद ,अपर मुख्य अधिकारी पवन गोयल ,कार्य अधिकारी सुधीर पाल,वरिष्ठ लिपिक अक्षय शर्मा इंजी. कौशलवीर , रविंद्र सिंह ,राजकुमार राठी,महिपाल राठी आदि उपस्थित रहे।
















