सपा नेता इमरोज़ पायलट ने किया पीडीए वृक्षारोपण

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगाओ अभियान के अंतर्गत। जनपद में समाजवादी पार्टी द्वारा अनेक स्थानों पर पीडीए वृक्षारोपण अभियान जारी है। समाजवादी पार्टी चरथावल विधानसभा अध्यक्ष इमरोज पायलट द्वारा ग्राम बघरा सहित अनेक स्थानो पर सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीडीए रक्षा रोपण अभियान चलाया गया।विधानसभा अध्यक्ष इमरोज पायलट ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के आह्वान व सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी के के नेतृत्व में सफलता के साथ अब वृक्षारोपण अभियान 7 जुलाई तक जारी रहेगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts