आर्थिक मदद के नाम पर फर्जीवाड़ा: दर्जनों युवकों के नाम पर लिए करोड़ों के लोन, आरोपी पर कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर में अंबा विहार निवासी मुशाहिद पुत्र अनीस पर दर्जनों युवकों से धोखाधड़ी कर फर्जी तरीके से करोड़ों रुपये के लोन लेने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि मुशाहिद ने नगर पालिका से आर्थिक सहायता दिलवाने का झांसा देकर युवकों से आधार और पैन कार्ड की फोटोकॉपी ली और फिर उनके नाम पर विभिन्न बैंकों से 1 लाख से लेकर 2.80 लाख रुपये तक के लोन पास करवा लिए। बुधवार को ठगी का शिकार हुए कई युवक एसएसपी कार्यालय पहुंचे और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।पीड़ितों ने बताया कि मुशाहिद ने उन्हें विश्वास में लेकर कहा था कि नगर पालिका से 10-10 हजार रुपये की सहायता राशि दिलवाई जाएगी, जिसके लिए आईडी की जरूरत होगी। लेकिन कुछ ही समय बाद जब बैंकों से लोन की किस्तें आने लगीं और वसूली के लिए बैंक कर्मचारी घर पहुंचने लगे, तब उन्हें सच्चाई का पता चला।

शाहनूर नामक युवक ने बताया कि आरोपी ने उसके छोटे भाई की आईडी का उपयोग कर दो लाख रुपये का लोन पास करवा लिया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा भी, लेकिन कुछ समय बाद उसे छोड़ दिया गया।शाहनूर के अनुसार, मुशाहिद अंबा विहार स्थित चिल्ड्रन हैप्पी होम पब्लिक स्कूल के पास का रहने वाला है और उसने लगभग 30 से 40 लोगों की आईडी का दुरुपयोग कर बैंकों से लोन लिया है। अब पीड़ित युवक भारी कर्ज के बोझ तले दब गए हैं। उनके अनुसार यह न केवल उनके साथ धोखा है, बल्कि बैंकों के साथ भी एक बड़ा आर्थिक अपराध है।पीड़ितों ने एसएसपी संजय वर्मा से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कार्रवाई की जाए ताकि अन्य लोगों को न्याय मिल सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। उन्होंने यह भी आशंका जताई कि अगर समय पर कार्रवाई नहीं हुई तो ये फर्जी लोन उनके जीवन को आर्थिक रूप से तबाह कर सकते हैं।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts