मुज़फ्फरनगर।कांवड़ यात्रा में शामिल होकर हरिद्वार से लौट रहे शिवभक्तों का मुज़फ्फरनगर की हृदयस्थली शिव चौक पर भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा राज्यमंत्री श्री सोमेंद्र तोमर और व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल ने पुष्पवर्षा कर भक्तों का अभिनंदन किया। पूरे वातावरण में “बोल बम” के जयकारों की गूंज सुनाई दी।
इससे पूर्व श्री तोमर ने शहर के विभिन्न स्थलों पर स्थापित कांवड़ शिविरों का फीता काटकर उद्घाटन किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। इनमें सब्जी मंडी, जानसठ तिराहा खतौली, नगर पालिका गंग नहर, कंपनी बाग स्थित विभिन्न संगठनों के शिविर, कंट्रोल रूम शिव चौक तुलसी पार्क, नया घास मंडी अंसारी रोड जैसे प्रमुख शिविर शामिल रहे। उन्होंने इन शिविरों में कांवड़ यात्रियों को प्रसाद भी वितरित किया।
इसी क्रम में पांच दिवसीय 13वां निःशुल्क चिकित्सा एवं भोजन सेवा शिविर का भी शुभारंभ मंत्रियों द्वारा किया गया। उन्होंने कांवड़ मार्गों का निरीक्षण कर निःशुल्क भोजन, चिकित्सा सुविधा, प्राथमिक उपचार और विश्राम की व्यवस्थाओं की सराहना की।
राज्यमंत्री श्री सोमेंद्र तोमर ने इस अवसर पर कहा कि कांवड़ यात्रा सनातन परंपरा की अमूल्य धरोहर है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार इसके सफल आयोजन को लेकर पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा सफाई व्यवस्था, ट्रैफिक नियंत्रण, जल आपूर्ति और मेडिकल रिस्पॉन्स टीम की विशेष व्यवस्था की गई है ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि असामाजिक तत्वों पर पुलिस-प्रशासन की पूरी नजर















