मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के लिए सेवा शिविरों का अद्भुत आयोजन, पुष्पवर्षा से शिवभक्तों का स्वागत

मुजफ्फरनगर। शिवभक्तों की आस्था का प्रतीक कांवड़ यात्रा इस समय अपने चरम पर है। दुनिया की सबसे बड़ी पैदल धार्मिक यात्रा मानी जाने वाली यह यात्रा इन दिनों उत्तर भारत के विभिन्न हिस्सों में लाखों कांवड़ियों की मौजूदगी से वातावरण को शिवमय बना रही है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे श्रद्धालुओं की सेवा में समाजसेवी संगठनों की भूमिका अत्यंत सराहनीय रही है।

शहर के मेरठ रोड स्थित सेवा शिविर का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय संत महासभा और अखिल भारत हिंदू महासभा द्वारा किया गया है, जहां कांवड़ियों का पारंपरिक तरीके से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जा रहा है। इस सेवा शिविर में नासिक से आए संत महासभा के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक माधव नंद सरस्वती, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी, हिंदू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरीश त्यागी, प्रदेश अध्यक्ष बृजभूषण शर्मा, राष्ट्रीय पोशाक साक्षी वर्मा, पुलकित गोयल और योगेंद्र सहित कई पदाधिकारी शिवभक्तों का अभिनंदन कर रहे हैं।

युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीष चौधरी ने कहा कि यही सेवा भावना इस यात्रा को विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक पदयात्रा बनाती है और इसे श्रद्धा, समर्पण व सहयोग का अद्वितीय उदाहरण बनाती है। सेवा शिविर में सुमित कसाना की टीम द्वारा प्रतिदिन सुबह नाश्ता, ठंडा पानी, फल वितरण और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की जा रही है। सेवा का यह क्रम लगातार सातवें दिन भी जारी रहा। बड़ी कांवड़ लेकर आने वाले श्रद्धालुओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष प्रयासों से इस बार की कांवड़ यात्रा बेहद सुव्यवस्थित और भव्य रूप में संपन्न हो रही है। हरिद्वार से लौटते शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।

सेवा शिविर की शुरुआत गुरु पूर्णिमा से हुई थी और यह शिवरात्रि तक अनवरत जारी रहेगा। शिविर में माधवानंद सरस्वती, वैभव राज, भावेश पाटिल, राजेश कौशल, मोहित त्यागी, बृजमोहन शर्मा, पुलकित गोयल, मनोज चौहान, बृजेश कुमार सहित कई सेव

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts