भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
मुज़फ्फरनगर |जानसठ तहसील में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने जनता की समस्याओं को सुना और त्वरित समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान अधिकारीगण ने मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जाँच और समयबद्ध निस्तारण के निर्देश भी दिए। महिला अपराध संबंधित शिकायतों को प्राथमिकता दी गई। साथ ही, जनता और अधिकारियों को साइबर अपराध से बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया गया। इस कार्यक्रम में अन्य वरिष्ठ अधिकारी और विभाग के कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
















