गाजियाबाद में ईंट से ताबड़तोड़ वार कर कामगार को मार डाला, खर्च के लिए रुपये नहीं देने पर हुआ था विवाद

लिंक रोड थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र साइट चार की निर्माणाधीन फैक्ट्री में खर्च के लिए रुपये नहीं देने पर कामगार ने साथी कामगार की ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।औद्योगिक क्षेत्र साइट चार में एक फैक्ट्री का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां शामली का निसार और मुजफ्फरनगर का तनवीर काम कर रहे थे। ठेकेदार ने निसार को यहां काम कर रहे कामगारों के खर्च पानी की जिम्मेदारी दे रखी थी।

कामगार ने ठेकेदार को दी जानकारी

पुलिस के मुताबिक, सोमवार मध्यरात्रि निसार ने तनवीर से खर्च के लिए रुपये मांगे। उसने देने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। निसार ने तनवीर पर ईंट से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी और मौके से भाग गया। नीचे सो रहे कामगार भूरे ने ठेकेदार को सुबह घटना के बारे में जानकारी दी। सूचना लिंक रोड थाने में दी गई।

सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय, थाना प्रभारी लिंक रोड प्रीति सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। फारेंसिक टीम को साक्ष्य एकत्र करने के लिए बुलाया गया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।आरोपित की तलाश में पुलिस टीम जुटी गई। कुछ घंटे बाद आरोपित निसार को पुलिस ने दबोच लिया। सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts