अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत दौरे पर, टैरिफ विवाद पर अहम बैठक आज

अमेरिका और भारत के बीच व्यापारिक संबंधों में टैरिफ को लेकर जारी विवाद के बीच अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत पहुंचा है। इस दौरे के दौरान दोनों देशों के अधिकारी व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक में विशेष रूप से आयात-निर्यात शुल्क, बाजार पहुंच और द्विपक्षीय व्यापार को सुगम बनाने जैसे विषयों पर बातचीत होने की संभावना है। इस बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है क्योंकि इससे दोनों देशों के व्यापारिक संबंधों में नया संतुलन लाने में मदद मिल सकती है।

मुलाकात इसलिए अहम
पीएम मोदी की पिछले माह अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों पक्षों ने पारस्परिक रूप से लाभकारी व्यापार समझौता करने पर सहमति जताई थी। इसके लिए गोयल और जयशंकर ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान विभिन्न पक्षों से बातचीत की थी। अब लिंच के नेतृत्व में अमेरिकी व्यापार मंडल मंगलवार को भारतीय पक्ष से बातचीत करेगा। इसी के आधार पर द्विपक्षीय व्यापार समझौते की रूपरेखा तैयार होगी।

व्यापार घाटा कम करना चाहता है अमेरिका
अमेरिका चाहता है कि भारत व्यापार घाटा कम करने के लिए उसे अपने बाजार में सरल उपस्थिति का रास्ता बनाए। इसमें सबसे बड़ी बाधा भारत की ओर से चुनिंदा अमेरिकी उत्पादों पर लगाया जाने वाला आयात शुल्क है। भारत चाहता है कि दोनों देश व्यापार का विस्तार करने के साथ एक-दूसरे के बाजारों में पहुंच बढ़ाएं। इसके अलावा टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने के साथ आपूर्ति-शृंखला एकीकरण पर भी जोर दे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts