अलवर के टेहड़का गांव में अवैध शराब का भंडाफोड़, ढाई लाख की शराब बरामद

अलवर जिले के समय खैरथल तिजारा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। गुरुवार को सहायक आबकारी अधिकारी कुलभूषण मिश्रा के नेतृत्व में आबकारी थाना कोटपूतली, बहरोड़, ततारपुर थाना पुलिस और आबकारी थाना खैरथल की संयुक्त टीम ने टेहड़का गांव में दबिश दी।इस अभियान के दौरान विनोद कुमार पुत्र पतराम के मकान पर छापा मारा गया, जहां से लगभग ढाई लाख रुपये मूल्य की अवैध शराब बरामद की गई। जब्त शराब में 55 पेटी देशी शराब, 20 पेटी अंग्रेजी शराब तथा 4 पेटी आरएमएल ब्रांड की शराब शामिल हैं।

छापेमारी के दौरान आरोपी विनोद कुमार मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। अधिकारी कुलभूषण मिश्रा ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।यह कार्यवाही जिले में अवैध शराब कारोबार पर प्रभावी रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts