हमेशा रहना है फिट तो अपने लाइफस्टाइल में आज ही करें ये 5 बदलाव

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपना ख्याल रखना भूल ही जाते हैं. घर से ऑफिस के बीच सेहत कहां चली जाती है ये समझना मुश्किल हो जाता है. अगर आप अपना सही ख्याल न रखें तो आपकी हेल्थ भी खराब हो सकती है.
लेकिन अगर आप अपनी फिजिकल और मेथल हेल्थ को सही रखते हैं तो आपकी हेल्थ भी अच्छी रहेगी. यहां हम आपको 5 टिप्स दे रहे हैं जो आपकी हेल्थ को ठीक रखेंगे.

खान-पान सही करें: अगर आप अच्छा खाना खाते हैं तो आपकी हेल्थ अपने आप ही ठीक रहती है. यह ध्यान रखें कि आपके खाने में फल, सब्जियां, होल ग्रेन्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट होना चाहिए. अगर शरीर में सही पोषण जाता है तो आपका एनर्जी लेवल सही रहता है. साथ ही इससे डायबटीज, हार्ट डिसीज और कुछ तरह के कैंसर का रिस्क भी कम हो जाता है.

एक्टिव रहें: आपको अपने शरीर को फिजिकल एक्टिव रखना होगा. आपको दिन में कम से कम 30 मिनट एक्सरसाइज करनी होगी जिसमें आप वॉकिंग, साइकलिंग, स्विमिंग या डांसिंग कर सकते हैं. इसके जरिए आप अपने वजन पर भी कंट्रोल रख सकते हैं और इससे आपकी मसल्स और बोन्स भी सही रहेंगी.

पूरी नींद लें: आपको हर दिन 7 से 9 घंटे की नींद लेनी बेहद जरूरी है. आपको अपना स्लीप स्केड्यूल सही करना होगा. आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप भरपूर नींद लें. इससे आपकी बॉडी एकदम फ्रेश और हेल्दी रहेगी.
स्ट्रैस को मैनेज करें: आपके शरीर के लिए स्ट्रेस और खराब मेंथल हेल्थ दोनों खराब हैं. ऐसे में आपको अपना स्ट्रैस दूर करना होगा. आपको दिन में सोने से पहले मेडिटेशन करना होगा. मेडिटेशन से शरीर का सारा स्ट्रेस दूर हो जाता है. ऐसी एक्टिविटी करें जिससे आप खुश रहें और स्ट्रेस कम हो.

हाइड्रेटेड रहें: किसी भी बॉडी के लिए हाइड्रेशन जरूरी है. ऐसे में आपको ज्यादा से ज्यादा पीना होगा. अगर आप शराब पीते हैं तो आपको इसका कंज्पशन कम कर देना होगा. साथ ही तंबाकू खाते हैं तो इस आदत को भी छोड़ दें. अगर आपको कोल्ड ड्रिंक पीना पसंद है तो इसकी जगह खूब पानी पिएं. क्योंकि कोल्ड ड्रिंक में काफी ज्यादा शुगर होती है जो शरीर के लिए सही नहीं होती.

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts