हिंदू धर्म में धनतेरस को सबसे खास पर्व माना जाता है, जिसको धनत्रयोदशी के नाम से भी जाना जाता है. इस साल धनतेरस 18 अक्टूबर, शनिवार के दिन पड़ रही है. वहीं 19 अक्टूबर रविवार को भी त्रयोदशी तिथि व्याप्त होने के कारण आप दो दिन यानी 18 और 19 अक्टूबर को खरीदारी कर सकते हैं.धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर जी की पूजा की जाती है. इस दिन खरीदारी करना बेहद शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन की गई खरीदारी पूरे वर्ष घर में सुख, समृद्धि और धन वृद्धि लाती है. ऐसे में अगर आप सोना, चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो इसके अलावा कुछ चीजें जैसे–कछुआ, झाड़ू, बर्तन, धनिया, नमक या गोमती चक्र घर में लाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है.
धनतेरस के दिन कछुआ खरीदना बेहद शुभ होता है. मान्यता है कि अगर चांदी का कछुआ हो तो वो और भी शुभ होता है, इससे वस्तु दोष दूर होता है. कछुआ को दीर्घायु और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है.शास्त्रों के अनुसार झाड़ू को माता लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि धनतेरस के दिन नया झाड़ू खरीदने से घर की दरिद्रता और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है. इससे घर में सुख समृद्धि का वास और आर्थिक स्थिति में सुधार होता है.















