मुंबई। फिल्म अभिनेता सलमान खान को गुरुवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने एक और धमकी दी है। यह धमकी मुंबई ट्रैफिक कंट्रोल रूम को मिली। जानकारी के मुताबिक नई धमकी एक गाने को लेकर दी गई है।इस गाने में सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई का नाम शामिल है। धमकी देने वाले ने कहा कि एक महीने के भीतर गीतकार को घातक परिणाम भुगतने पड़ेंगे। उसकी हालत ऐसी हो जाएगी कि वह दोबारा गाने नहीं लिख सकेगा। सलमान खान में हिम्मत है तो उसे बचा लें।















