मैंने हिंदी सिखा दी?” — राज ठाकरे के ‘डुबो-डुबोकर मारेंगे’ बयान पर निशिकांत दुबे की चुटकी, भाषा विवाद में गरमाई राजनीति

महाराष्ट्र में भाषा को लेकर सियासत तेज हो गई है। एमएनएस प्रमुख राज ठाकरे और बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे के बीच जुबानी जंग लगातार तीखी होती जा रही है। हाल ही में दुबे के “पटक-पटककर मारेंगे” वाले बयान पर जवाब देते हुए ठाकरे ने कहा, “हम तो डुबो-डुबोकर मारेंगे।” इस पर पलटवार करते हुए निशिकांत दुबे ने तंज कसा और कहा, “मैंने तो हिंदी सिखा दी।” विवाद की शुरुआत तब हुई जब ठाकरे ने यह बयान दिया कि जो मराठी नहीं बोलता, उसे थप्पड़ मारो। इसके बाद से भाषा को लेकर राजनीतिक बयानबाज़ी और तीखी हो गई है। मराठी और हिंदी के नाम पर नेताओं की यह बयानबाज़ी अब प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने लगी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts