पुरबालियान में भाकियू अराजनैतिक का कार्यक्रम, सैकड़ों ने ली सदस्यता

मुजफ्फरनगर के पुरबालियान में भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) का एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि धर्मेंद्र मलिक, जिला प्रभारी सुधीर पहलवान, पश्चिमी प्रभारी राजीव नीटू दुल्हेरा, मंडल महासचिव विपिन त्यागी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

गांव के लोगों ने सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ जुलूस निकालकर अतिथियों का स्वागत किया और फूल बरसाकर सम्मान दिया। सभा को संबोधित करते हुए धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि आज किसान संगठनों की निष्क्रियता का लाभ अधिकारी उठा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि चकबंदी में कुछ स्वयंभू किसान नेता अधिकारियों से सौदेबाजी कर रहे हैं, जिससे किसान संगठन बदनाम हो रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि चकबंदी विभाग में सुधार नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पुरबालियान में चकबंदी के नाम पर करोड़ों रुपये लेकर भागे अधिकारी के घर के बाहर भी आंदोलन होगा।

कार्यक्रम में चौधरी विनोद बालियान ने अपनी पूरी कमेटी के साथ भाकियू (अराजनैतिक) में शामिल होने की घोषणा की। साथ ही कपिल राठी, कपिल बालियान और मांगेराम बालियान ने भी अपने समर्थकों के साथ संगठन की सदस्यता ग्रहण की। सभी नवगठित सदस्यों का राजीव नीटू दुल्हेरा और सुधीर पंवार द्वारा स्वागत किया गया।

संगठन द्वारा विनोद बालियान को ग्राम अध्यक्ष पुरबालियान और कपिल राठी को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन सोविंद्र आर्य और अध्यक्षता कल्याण गुरुजी ने की।

इस दौरान शुभम त्यागी, मोहित मलिक, कुशलवीर ठाकुर, मोनू सोम, नसीम, जमीर हसन, पप्पल समेत कई लोगों ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में मांगेराम नेताजी, अरविंद बालियान, सुधीर, नरेंद्र ऊर्फ पप्पू, धर्मपाल मलिक, सोनू बालियान, देवेंद्र बालियान, सतीश पहलवान, चांदवीर सिंह, संजू काकरान, नीरज, राहुल, सुदेशपाल, बिट्टू, हरेंद्र, अब्दुल, आशु, फारूक, ग़य्युर, मुस्तकीम, तनवीर सहित सैकड़ों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) की सदस्यता ग्रहण की।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts