रामगढ़ कस्बे के बहादुरपुर रोड स्थित श्याम मंदिर पर सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। इस धार्मिक आयोजन में रामगढ़ सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। कार्यक्रम की शुरुआत हनुमान चालीसा पाठ से हुई, जिसके बाद भजन और सत्संग का भी आयोजन किया गया।
सत्संग में महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धा और भक्ति के इस माहौल में पूरा मंदिर परिसर भक्तिरस में डूबा रहा। आयोजन में सेवादारों के रूप में पंडित नवीन शर्मा, महेंद्र गोपालिया, पत्रकार जवाहरलाल तनेजा, नवल किशोर मिश्रा, रवि सतीजा, संदीप जैन, दिनेश शर्मा बंटी एडवोकेट, संदीप सेन, अमित गर्ग, तरुण सिंघल, धीरज राणावत, ओम प्रकाश सैनी, सुनील चौधरी एडवोकेट, छगनलाल सेन, गजेंद्र शर्मा और रोशन लाल सैनी आदि शामिल रहे।















