ट्रंप का ऐप्पल को अल्टीमेटम: भारत में प्लांट्स बंद करने के निर्देश

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर अमेरिका फर्स्ट नीति को प्राथमिकता देते हुए टेक्नोलॉजी दिग्गज Apple Inc. को भारत में उत्पादन इकाइयां बंद करने का सुझाव दिया है। ट्रंप ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने Apple के CEO टिम कुक से स्पष्ट रूप से कहा है कि कंपनी को भारत में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स बनाना बंद करना चाहिए और इसके बजाय अमेरिका में ही निवेश करना चाहिए।

राष्ट्रपति ट्रंप का कहना है कि अमेरिकी कंपनियों को विदेशी उत्पादन पर निर्भर नहीं रहना चाहिए, विशेषकर तब जब अमेरिका में ही तकनीकी विशेषज्ञता और संसाधन उपलब्ध हैं। उनका मानना है कि इससे अमेरिका में नौकरियां बढ़ेंगी और घरेलू अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।

Apple वर्तमान में भारत में iPhone और अन्य डिवाइसों की असेंबली के लिए कई प्लांट्स चला रही है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिल रहा है। ट्रंप के इस बयान से भारत में Apple की भविष्य की रणनीतियों पर असर पड़ सकता है।

हालांकि, टिम कुक या Apple की ओर से इस पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया अभी तक नहीं आई है। यह बयान आने वाले दिनों में वैश्विक व्यापार संबंधों में हलचल मचा सकता है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts