मुज़फ्फरनगर में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ़्तार ट्रक, कार और बस की टक्कर, 20 लोग घायल

भास्कर न्यूज उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ़्तार ट्रक, कार और बस की भीषण टक्कर हुई। यह हादसा नेशनल हाईवे 58 पर सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हुआ। इस घटना में कार और बस में सवार करीब 20 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर सिविल लाइन पुलिस, मंसूरपुर पुलिस, हाईवे एंबुलेंस और नगर मजिस्ट्रेट मौके पर पहुंचे। राहगीरों की मदद से सभी घायलों को मुज़फ्फरनगर मेडिकल कॉलेज और जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

इस घटना के बाद हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिन्हें पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस और प्रशासन द्वारा मौके पर राहत कार्य जारी है, और घायलों का उपचार किया जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts