मालाखेड़ा। सरकारी कार्यालय में चार दिन के अवकाश के कारण ग्राम पंचायत मुख्यालय पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रशासकों ने अबीर, गुलाल और तिलक होली खेली तथा मिठाई वितरित की।
मालाखेड़ा पंचायत समिति के ग्राम पंचायत जमालपुर, ढाकपुरी, पुनखर और कलसाडा के प्रशासकों ने होली मिलन कार्यक्रम के दौरान फूलों से होली खेली और एक-दूसरे को मिठाई खिलाई।
जमालपुर से सरपंच कुशमा चौधरी, कलसाडा से सरपंच बच्चू सिंह चौधरी, भगवती मीणा और सुनीता यादव सहित कई जनप्रतिनिधियों ने अटल सेवा केंद्र पर होली मिलन समारोह मनाया।
एडवोकेट भारत चौधरी ने बताया कि पंचायत भवन पर चार दिन का अवकाश रहेगा, इसलिए बुधवार को ही होली महोत्सव का आयोजन किया गया।















