भारत-इंग्लैंड के बीच खेला जाएगा ऐतिहासिक मुकाबला

इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले मुकाबलों के लिए शेड्यूल का ऐलान कर दिया है। भारत की पुरुष और महिला टीमें जून 2025 में इंग्लैंड का दौरा करेंगी। जहां पुरुष टीम 20 जून से 4 अगस्त 2025 तक पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी, वहीं महिला टीम 28 जून से 12 जुलाई तक पांच टेस्ट मैचों में हिस्सा लेगी। इसी के साथ ईसीबी ने एक ऐतिहासिक मुकाबले का भी ऐलान कर दिया है। जो कि भारत-इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच खेला जाएगा। इस मुकाबले का गवाह क्रिकेट का मक्का लॉर्ड्स का मैदान बनेगा।

लॉर्ड्स में खेला जाएगा पहला महिला टेस्ट मैच

ईसीबी ने कहा है कि 2026 में जब भारत एकमात्र मैच के लिए इंग्लैंड का दौरा करेगा, तो लॉर्ड्स अपना पहला महिला टेस्ट मैच होस्ट करेगा। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड के 210 साल के इतिहास में ये पहला मौका होगा, जब कोई महिला टेस्ट आयोजित किया जाएगा। ये मुकाबला 2026 की गर्मियों में खेला जाएगा। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड को 1814 में स्थापित किया गया था। हालांकि पहला इंटरनेशनल मुकाबला 21 जुलाई से 23 जुलाई 1884 के बीच खेला गया।

ECB ने इसके साथ ही वेस्ट इंडीज के खिलाफ भी शेड्यूल का ऐलान किया है। वेस्ट इंडीज की महिला और पुरुष टीमें संयुक्त रूप से दौरा करेंगी। इसी के साथ जिम्बाब्वे के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच 22 मई से 25 मई के बीच नॉटिंघम में खेला जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts