मुज़फ्फरनगर: छेड़छाड़ मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग, एसएसपी से हिंदू संघर्ष समिति ने की मुलाकात।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर में हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक नरेंद्र पवार और उनके साथियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अभिषेक सिंह से मुलाकात की। इस मुलाकात में ककरोली थाना क्षेत्र में एक स्कूल की छात्रा के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपियों असलम और नवाब की गिरफ्तारी पर चर्चा की गई। इसके अलावा, भरतिया कॉलोनी में मुस्लिम व्यक्ति द्वारा मकान लेने और उसमें नमाज पढ़ने से उत्पन्न तनावपूर्ण माहौल पर भी बातचीत हुई। एसएसपी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधि मंडल में अरुण प्रताप सिंह, संजय मिश्रा, मनोज पाटिल, मुकेश त्यागी, शरद कपूर, राजीव धीमान, अंजेश गुर्जर, संजीव वर्मा और राजन चौधरी भी शामिल थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts