भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
शारदेन विद्यालय में गणेश चतुर्थी का उत्सव नन्हें-मुन्ने बच्चों द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में गणपति जी की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई, जिसके बाद सभी ने पूरी श्रद्धा के साथ गणपति जी की पूजा और आरती की। नन्हें बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने इस धार्मिक अवसर को और भी खास बना दिया।
प्रधानाचार्या श्रीमती धारा रतनजी ने भगवान गणेश के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि गणेश जी विघ्नहर्ता हैं और सभी को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते हैं। गणपति जी की पूजा से जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और बल, बुद्धि और विद्या का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
















