मुज़फ्फरनगर में जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देश पर उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विपिन कुमार और उनकी टीम ने खतौली क्षेत्र में नर्सिंग होम, हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर की औचक जांच की। इस दौरान अपोलो डायग्नोस्टिक अल्ट्रासाउंड सेंटर में डॉक्टर मौजूद पाए गए। यूनिवर्सल हॉस्पिटल और एस.के. मेडिकल सेंटर की भी जांच की गई। हिंदुस्तान अल्ट्रासाउंड सेंटर बंद मिला, जबकि संजीवनी हेल्थ केयर अपंजीकृत पाया गया और वहां कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। नियमानुसार कार्रवाई करते हुए संजीवनी हेल्थ केयर को सील कर दिया गया।















