राजगढ़ में गंगा बाग मेले के समापन पर भगवान जगन्नाथ को दी भावभीनी विदाई

राजगढ़ (अलवर)। कस्बे के बांदीकुई सड़क मार्ग स्थित गंगा बाग में आयोजित मेला संपन्न होने के बाद भगवान जगन्नाथ और माता जानकी को महंत प्रकाश दास और उत्तराधिकारी उमाशंकर दास उर्फ गुड्डू महाराज ने श्रद्धा के साथ विदाई दी। शुक्रवार को मेले के समापन अवसर पर भगवान की पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद बैंड-बाजों के साथ पुष्प वर्षा कर भावभीनी विदाई दी गई। इस मौके पर सैकड़ों श्रद्धालु भक्त उपस्थित रहे और उन्होंने आस्था के साथ आयोजन में भाग लिया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts