भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड
पुरकाजी में झोलाछाप डॉक्टरों के दिन पर दिन बढ़ते अवैध हॉस्पिटलों पर स्वास्थ्य विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। विभाग ने पहले भी झोलाछाप डॉक्टरों को नोटिस तामील कर जवाब मांगा था! नोटिक का कोई जवाब न देने पर अब फिर से दोबारा नोटिस दिया है,विभाग की इस कार्रवाई से डॉक्टरों में अफरातफरी मच गई। पुरक़ाज़ी में कई झोलाछाप डॉक्टर सक्रिय है।
जिनमें कई झोलाछाप डॉक्टर शहर के बड़े नामचिन डॉक्टर का बोर्ड लगाकर इन फर्जी क्लिनिको को चला रहे हैं जहां आए दिन यह पर झोलाछाप डॉक्टर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। , जिसमें कई बार मरीजों को अपनी जान भी गंवानी पड़ती है। कई बच्चो को अपाहिज कर चुके है! बरसात के दिनों में इन डॉक्टरों की संख्या में भारी बढ़ोतरी हो जाती है। विभाग इन पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से चिकित्सकों को चिह्नित कर उन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। विभाग ने जारी नोटिसों में एक सप्ताह का समय देकर कागजात व स्पष्टीकरण मांगा है। न दे पाने की स्थिति में सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। इस कार्रवाई की जानकारी लगते ही झोलाछाप चिकित्सको में अफरातफरी मच गई!
















