एक पेड़ माँ के नाम अभियान अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन।

भास्कर न्यूज़ उत्तर प्रदेश उत्तराखंड

मुज़फ्फरनगर। बुढ़ाना एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अन्तर्गत अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन, उपजिलाधिकारी बुढाना, तहसीलदार बुढाना, पुलिस उपाधीक्षक बुढाना, पुलिस उपाधीक्षक फुगाना, प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बुढाना, प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर द्वारा तहसील परिसर बुढाना में पौधारोपण कर नगरवासियों एवम जनपदवासियों को पौधारोपण हेतु किया प्रेरित। अपर जिलाधिकारी प्रशासन की नगरवासियों एवम क्षेत्रवासियों से अपील कि पौधरोपण कर मनाएं वन महोत्सव उपजिलाधिकारी बुढाना की अपील एक पेड़ माँ के नाम अवश्य लगाएं।

बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार द्वारा अतिथिगणों अधिकारियों को पुष्प भेंटकर किया गया स्वागत। बाल कल्याण समिति से डॉ राजीव कुमार एवम क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार द्वारा किया गया कार्यक्रम संचालित। पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ के नारे के साथ आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं द्वारा पूर्ण उत्साह के साथ पौधारोपण कार्यक्रम में किया गया प्रतिभाग। अतिथियों नरेन्द्र बहादुर सिंह अपर जिलाधिकारी प्रशासन,संजय सिंह उपजिलाधिकारी बुढाना, श्रद्धा गुप्ता तहसीलदार बुढाना, गजेंद्रपाल सिंह पुलिस उपाधीक्षक बुढाना, संत प्रसाद उपाध्याय पुलिस उपाधीक्षक फुगाना, डॉ अन्नू चौधरी प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बुढाना, बृजेश शर्मा प्रभारी निरीक्षक थाना शाहपुर एवम छात्राओं द्वारा पौधारोपण किया गया। अतिथियों द्वारा छात्राओं को पुरस्कृत कर किया गया उनका उत्साहवर्धन,जिलाधिकारी अरविन्द मल्लप्पा बंगारी एवम मुख्य विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन, एवम प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग मुज़फ्फरनगर कन्हैया पटेल के मार्गदर्शन में बुढाना रेंज में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।एक पेड़ माँ के नाम अभियान में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय वन अधिकारी सुशील कुमार, वन दरोगा अंशीलाल, वनरक्षक राजेश, नरेंद्र, दीपक एवम अन्य कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts