राजस्थान के बांसवाड़ा विमान हादसे ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। इस हादसे में जान गंवाने वालों में एक यात्री की बेटी का दर्द सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बेटी ने नम आंखों से कहा, “वो हमें एक करोड़ रुपये मुआवजे में दे रहे हैं, लेकिन मैं उन्हें दो करोड़ दे दूंगी, बस मेरे पापा मुझे वापस लौटा दो…”
यह भावनात्मक अपील हर उस इंसान के दिल को झकझोर रही है जिसने अपनों को खोने का दर्द महसूस किया है। बेटी के इन शब्दों ने हादसे की त्रासदी को एक भावनात्मक रूप दे दिया है। हादसे में जान गंवाने वाले इस यात्री का परिवार लंदन शिफ्ट होने की तैयारी कर रहा था। लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा परिवार मातम में डूब गया।
सरकार की ओर से मुआवजे की घोषणा कर दी गई है, लेकिन परिजनों का कहना है कि पैसे से किसी का जीवन नहीं लौटाया जा सकता। सोशल मीडिया पर इस बेटी का वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और लोग संवेदनाएं प्रकट कर रहे हैं।















