गांव जड़ौदा की होनहार छात्रा खुशी भार्गव ने चौधरी छोटू राम पीजी कॉलेज, मुजफ्फरनगर में बीएससी बायो ग्रुप में टॉप कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उनकी इस शानदार उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में हर्ष का माहौल है।

खुशी के पिता नरेश चंद और माता मंजू भार्गव बेटी की सफलता पर गर्व महसूस कर रहे हैं। नरेश चंद और उनके बेटे अतुल भार्गव दोनों सरकारी विद्यालय में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि खुशी बचपन से ही मेधावी रही हैं और हमेशा कुछ नया करने को लेकर उत्साहित रहती हैं।
खुशी की इस सफलता पर कॉलेज के प्राचार्य समेत कई अध्यापकों ने शुभकामनाएं दी हैं। उनकी उपलब्धि से गांव जड़ौदा और आसपास के क्षेत्र में खुशी की लहर है।















