मुजफ्फरनगर में ‘स्कूल चलो अभियान-2026’ का भव्य शुभारंभ, जागरूकता रैली से गूंजा नगर.

मुजफ्फरनगर मेंस्कूल चलो अभियान-2026’ का शुभारंभ वहलना नगर क्षेत्र स्थित कंपोजिट विद्यालय में उत्साह, जनसहभागिता और व्यापक जागरूकता के साथ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल और जिलाधिकारी उमेश मिश्रा सहित अन्य अधिकारियों ने छात्रछात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय आने और शिक्षा के प्रति गंभीर रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया और बच्चों को पुस्तकें, पेंसिल अन्य शैक्षिक सामग्री से युक्त किट वितरित कर उनका उत्साह बढ़ाया।रैली में शामिल छात्रछात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर शिक्षा का संदेश जनजन तक पहुंचाया।

मम्मीपापा हमें पढ़ाओ, स्कूल चलकर नाम लिखाओजैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा और लोगों में अपने बच्चों को स्कूल भेजने के प्रति जागरूकता बढ़ी। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि यह अभियान केवल सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि एक जनआंदोलन है, जिसका उद्देश्य हर बच्चे को शिक्षा से जोड़ना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि कोई भी बच्चा मजदूरी या अन्य कारणों से शिक्षा से वंचित रहे, यह समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल ने भी शिक्षा को समाज की मजबूती का आधार बताते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने बताया कि जनपद में घरघर सर्वे अभियान चलाकर ऐसे बच्चों की पहचान की जाएगी जो स्कूल नहीं जा रहे हैं या पढ़ाई बीच में छोड़ चुके हैं। ऐसे बच्चों के पुनः नामांकन के लिए विशेष कार्ययोजना तैयार की गई है। उन्होंने बताया कि ईंटभट्टों, मलिन बस्तियों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित रहे। कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों को सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई, जिनके तहत छात्रों को मुफ्त यूनिफॉर्म, किताबें, स्कूल बैग, जूतेमोजे और मध्यान्ह भोजन जैसी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।कार्यक्रम के अंत में शिक्षकों और शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे घरघर जाकर लोगों को जागरूक करेंगे और प्रत्येक पात्र बच्चे का नामांकन सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्रछात्राएं और अभिभावक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। यह अभियान जनपद में शिक्षा के स्तर को ऊंचा उठाने और शतप्रतिशत नामांकन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts