मुजफ्फरनगर में भव्य ‘बिगेस्ट एजुकेशन फेयर’ का आयोजन,

मुजफ्फरनगर के न्यू मंडी स्थित आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में बिगेस्ट एजुकेशन फेयर एंड फेलिसिटेशन सेरेमनीका भव्य आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा जगत से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों देवव्रत त्यागी, अनिल त्यागी, सचिन त्यागी, कुश पुरी, स्वामी तेजश्वरानंद और डॉ राजीव कुमार की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल ने की, जबकि एचआरआईटी यूनिवर्सिटी के चांसलर पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल और विजय शुक्ला ने विशेष भूमिका निभाई।अपना एडमिशन अड्डा और संस्कार एजुकेशनल फाउंडेशन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। मुख्य अतिथि कपिलदेव अग्रवाल ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया और कहा कि शिक्षा ही सफलता का सबसे सशक्त माध्यम है।

कार्यक्रम की शुरुआत काउंसलर समृद्धि त्यागी के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने सभी प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन डॉ राजीव कुमार द्वारा प्रभावी ढंग से किया गया।इस आयोजन में जिले के 50 से अधिक प्रधानाचार्य, शिक्षक और 1000 से अधिक छात्रछात्राओं ने भाग लिया। विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधियों ने अपने संस्थानों द्वारा संचालित पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी और विद्यार्थियों को करियर से संबंधित महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्रदान किया। इससे छात्रों को उच्च शिक्षा के बेहतर विकल्पों को समझने और अपने भविष्य की दिशा तय करने में मदद मिली।कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रधानाचार्यों, शिक्षकों और समाज के विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा, जिसने शिक्षकों और शिक्षा से जुड़े लोगों के योगदान को सराहा। इसके अलावा विद्यार्थियों के उत्साह को बढ़ाने के लिए लकी ड्रॉ का आयोजन भी किया गया, जिसमें 2 लैपटॉप, 10 स्मार्टफोन और 50 से अधिक आकर्षक पुरस्कार वितरित किए गए। सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट और उपहार भी प्रदान किए गए।कार्यक्रम के अंत में समृद्धि त्यागी ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। इस सफल आयोजन में समृद्धि त्यागी और वैशाली चौधरी की विशेष भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में पूरी टीम ने कड़ी मेहनत कर कार्यक्रम को सफल बनाया। यह एजुकेशन फेयर केवल विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक रहा, बल्कि उनके भविष्य को नई दिशा देने में भी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts