गोविंदगढ़ : मोतीलाल ग्राम सेवक ने गरीब परिवारों को निशुल्क कंबल वितरित किए

गोविंदगढ़ मानव सेवा समिति के तत्वाधान में मोती कुंजी की धर्मशाला गोविंदगढ़ में मोतीलाल ग्राम सेवक खेस्ती वालों द्वारा 140 गर्म कंबल जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क वितरित किए गए। यह पहल मोतीलाल ग्राम सेवक और उनके परिवार की ओर से की गई, जो हमेशा गरीब और दीन-हीन परिवारों की मदद में तत्पर रहते हैं। इस भयंकर सर्दी के मौसम में गरीबों को राहत प्रदान करने के लिए उनका यह कदम प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर मानव सेवा समिति ने मोतीलाल ग्राम सेवक का माला, साफा और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। मोतीलाल ग्राम सेवक और उनका परिवार समाज सेवा में हमेशा अग्रणी रहे हैं और अन्य लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बने हैं।

कार्यक्रम में अन्य गणमान्य व्यक्तियों का भी सानिध्य रहा, जिनमें रामेश्वर रावत, गिर्राज मीणा, थानेदार नदिस स्वामी, दीपा सरदार, योगेश खंडेलवाल, राजेंद्र खंडेलवाल, महेंद्र खंडेलवाल, मधु खंडेलवाल, मंजू खंडेलवाल, रोहित खंडेलवाल, मोहित खंडेलवाल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts