खतौली में मामा के घर रह रही लड़की की हत्या, लावारिश कार में मिला शव.

खतौली में मामा के घर रह रही लड़की की हत्या, लावारिश कार में मिला शव सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत और थाना खतौली पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। वहां पर मृतका का शव एक लावारिश खड़ी कार में पड़ा हुआ मिला।

पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मृतका के शव का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई के लिए शव को भेज दिया। इस मामले में स्थानीय पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक ने मामले की पूरी जानकारी दी और कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।इस हत्याकांड को लेकर थाना पुलिस और उच्च अधिकारियों द्वारा जांच जारी है।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts