सरकार ने केंद्रीय और राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (DA) बढ़ाने का फैसला किया है। इस बढ़ोतरी से लाखों कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को सीधा फायदा मिलेगा। महंगाई भत्ते में यह वृद्धि बढ़ती महंगाई को देखते हुए की गई है, जिससे सरकारी कर्मचारियों की आय में सुधार होगा। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, और जल्द ही बढ़ा हुआ भत्ता कर्मचारियों के वेतन में शामिल किया जाएगा। इससे कर्मचारियों की क्रय शक्ति बढ़ेगी और आर्थिक स्थिरता को बल मिलेगा।
डीए में 2 फीसदी की बढ़ोतरी
सरकार ने इस बार डीए में 2% की बढ़ोतरी की है. इस बढ़ोतरी के बाद सरकारी कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 53% से बढ़कर 55% हो गया है. यह बढ़ोतरी ऑल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के जुलाई-दिसंबर 2024 के आंकड़ों के आधार पर की गई है.
DA बढ़ने पर कितना हो सकता है फायदा?
अगर किसी कर्मचारी की मूल वेतन 18 हजार रुपए है, तो उसमें 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद उसे हर महीने 360 रुपए अधिक मिलेंगे. इस तरह से सालभर में 4,320 रुपए की अतिरिक्त आय होगी. वहीं अगर किसी पेंशन पाने वाले की मूल पेंशन 9 हजार रुपए है, तो 2 प्रतिशत बढ़ोतरी से उसे हर महीने 180 रुपए अधिक मिलेंगे. यानी साल भर में उनकी पेंशन में 2,160 रुपए का लाभ मिलेगा.
DA क्या है?
महंगाई भत्ता सरकारी कर्मचारियों को दी जाने वाली एक राशि है जो बढ़ती महंगाई के हिसाब से उनके मूल वेतन को समायोजित करने के लिए दी जाती है.मूल वेतन हर 10 साल के बाद वेतन आयोग में तय किया जाता है, लेकिन डीए कर्मचारियों के वेतन में समय -समय पर बढ़ोतरी सुनिश्चित करता है.















