गैस एजेंसी मैनेजर की आंखों में मिर्च झोंककर सवा लाख की लूट,

अलवर जिले के मुंडावर कस्बे में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गैस एजेंसी के मैनेजर की आंखों में मिर्च पाउडर झोंककर दो बदमाशों ने सवा लाख रुपये लूट लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, श्री बालाजी एचपी गैस एजेंसी के मैनेजर सुनील कुमार मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे दिनभर की बिक्री की रकम लेकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह हरसोली रोड से मोहन बाग की ओर मुड़े, बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने सुनील की आंखों में मिर्च पाउडर झोंक दिया, जिससे उनकी आंखें जलने लगीं और वे बाइक से गिर पड़े।

इसी बीच बदमाश उनके बैग में रखे करीब 1.25 लाख रुपये नकद, कैश बुक और डायरी लेकर फरार हो गए।

घटना की जानकारी मिलते ही मुंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और क्षेत्र में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।

फिलहाल बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा।

लाइव विडियो
विज्ञापन
क्रिकेट स्कोर
राशिफल
DELHI Weather
Recent Posts